FRONT FACE News
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डब्ल्यूएचओ ने अगली महामारी के लिए सावधान रहने की दी चेतावनी  

डब्ल्यूएचओ ने अगली महामारी के लिए सावधान रहने की दी चेतावनी  

रायगढ़। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने पूरे विश्व को अगली महामारी के लिए सावधान रहने की चेतावनी जारी कर एक बार फिर से सनसनी फैला दी है।  डब्ल्यूएचओ के अनुसार यह महामारी कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के मुखिया डॉक्टर टेड्रोस ने जिनेवा स्विजरलैंड में विश्व स्वास्थ्य सभा की एक बैठक के दौरान यह कहते हुए सनसनी फैला दी की कोविड-19 यद्यपि बहुत कम हो चुका है और उसे महामारी के परिभाषा से अलग कर दिया गया है।  लेकिन फिर भी यह एक खतरा है और अब यह एक ही खतरा नहीं है जिससे हमें मुकाबला करना है बल्कि इससे भी खतरनाक एक वायरस का खतरा तेजी से उभर रहा है।  उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में लगभग 900 वायरस की खोज की गई है यह वायरस उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने वैश्विक स्तर पर लगभग 69 लाख लोगों की जान ली है लेकिन इस बार हम घबराकर पीछे के चक्र  में नहीं जाएंगे क्योंकि इसने  हमें कमजोर किया है बल्कि इस बार हम इसका मुकाबला करेंगे और पूरे विश्व को इसमें अपना सहयोग करना होगा।  उन्होंने इशारा देते हुए कहा कि इस नई महामारी का स्रोत भी चमगादड़ होंगे इसका बड़ा खतरा अमेरिका से प्रारंभ हो सकता है क्योंकि वहां पर दक्षिण अमेरिका में बेतहाशा जंगलों की कटाई की गई है। दक्षिण अफ्रीका भी इसी तरह खतरे में है। उनकी इस चेतावनी को हलके में नहीं लेना चाहिये क्यों कि यदि ऐसा है तो भारत को भी सावधान रहने की आवश्यकता है।  क्योंकि इससे पहले भी केरल से चमगादड़ के जरिए कुछ बीमारियां यात्रा कर रही थीं। वही औद्योगिकीकरण के कारण देश में भी बड़ी संख्या में जंगलों को काटा गया है यदि जंगल कटेंगे तो चमगादड़ शहरों का रुख करेंगे और खतरा हमें भी है।  इसलिए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय को भी सक्रिय होना आवश्यक है।

Front Face News
Author: Front Face News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

[espro-slider id=160]

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल

× How can I help you?