रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में पाँच रु वाले कोर्ट फीस टिकट की कमी 

रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में पाँच रु वाले कोर्ट फीस टिकट की कमी 

 

रायगढ़।  इन दिनों  रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पाँच रु  वाले कोर्ट फीस टिकट की कमी देखी जा रही है।  जबकि हर शासकीय और कोर्ट आवेदन में पाँच रु  के टिकट ही ज्यादा उपयोग में लाये जाते हैं इस तरह अब दो रु दो और एक रु का एक टिकट यानि  कुल तीन टिकट लगाए जाने के कारण शासन को तीन टिकट के छापने का खर्च उठाना पड़ रहा है।  जबकि पाँच रु  का एक टिकट छापने से खर्च भी कम होगा और लोगों को सुविधा भी होगी। विभिन्न टैक्स एवं अन्य माध्यमों से राजस्व एकत्रित करता छत्तीसगढ़ शासन इस और ध्यान क्यों नहीं दे रहा है यह समझ से परे है। पाँच  के टिकट नहीं होने के कारण इसकी कालाबाजारी भी बढ़ रही है और यह टिकट कभी सात  रुपए तो कभी दस रु तक बेची जा रही है।

आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन रायगढ़ के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं सचिव हीरा मोटवानी ने छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह किया है कि वह पाँच रु की टिकट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने हेतु संबंधित प्रेस और विभाग को निर्देशित करें तथा इसकी आपूर्ति छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में शीघ्र सुनिश्चित करने के आदेश प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ जिलाध्यक्ष एवं कोषालय अधिकारी से संपर्क कर उनका सहयोग प्राप्त कर इस किल्लत  को दूर करने हेतु प्रयास किया गया है और कैंप लगाकर रायगढ़ के सम्माननीय अधिवक्ताओं तथा आम जनता को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिये सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है, जो लगातार जारी है।

हीरा मोटवानी
Author: हीरा मोटवानी

frontfacenews@gmail.com

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल