भ्रामक विज्ञापनों पर ध्यान मत दीजिये -आर बी आई 

आर बी आई  ने दी चेतावनी

अगर आपने भी लिया है लोन तो ध्यान से पढ़ें

रायगढ़ । भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कुछ भ्रामक विज्ञापनों पर ध्यान दिया है जो ऋण माफी की पेशकश करके उधारकर्ताओं को लुभा रहे हैं। ये संस्थाएं प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे कई अभियानों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही हैं। ऐसी संस्थाओं द्वारा बिना किसी अधिकार के ‘ऋण माफी प्रमाणपत्र’ जारी करने के लिए सेवा/कानूनी शुल्क वसूलने की खबरें हैं। यह भी हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर, कुछ व्यक्तियों द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं, जो बैंकों से ली जाने वाली प्रतिभूतियों पर अपने अधिकारों को लागू करने के बैंकों के प्रयासों को कमजोर करते हैं। ऐसी संस्थाएं गलतबयानी कर रही हैं कि बैंकों समेत वित्तीय संस्थानों का बकाया चुकाने की जरूरत नहीं है। ऐसी गतिविधियाँ वित्तीय संस्थानों की स्थिरता और सबसे बढ़कर, जमाकर्ताओं के हित को कमज़ोर करती हैं। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऐसी संस्थाओं के साथ जुड़ने से प्रत्यक्ष वित्तीय नुकसान हो सकता है।

जनता को आगाह किया जाता है कि वे ऐसे झूठे और भ्रामक अभियानों का शिकार न बनें और ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कानून प्रवर्तन एजेंसियों को करें।

हीरा मोटवानी
Author: हीरा मोटवानी

frontfacenews@gmail.com

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल