आध्यात्मिक व रोमांचक सिंधु दर्शन यात्रा 2025 

आध्यात्मिक व रोमांचक सिंधु दर्शन यात्रा 2025 
रायगढ़ । सिंधु दर्शन यात्रा समिति (पंजीकृत) द्वारा , सिंधु दर्शन यात्रा 2025 का आयोजन किया गया है । जहां आपको लद्दाख की रोमांचक वादियों में आध्यात्मिक शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव का अनुभव मिलेगा।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी मंच कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सपना कुकरेजा एवं  राष्ट्रीय प्रवक्ता हीरा मोटवानी ने बताया कि इस यात्रा के चार मार्ग बनाए गए हैं । पहला दिल्ली – लेह – दिल्ली (हवाई यात्रा)  तारीख: 23 से 27 जून 2025  ,शुल्क:₹18,000 (एवं हवाई टिकट का अतिरिक्त) दूसरा कुरुक्षेत्र – लेह – जम्मू (सड़क यात्रा)  19 से 30 जून 2025  शुल्क ₹26,000  तीसरा जम्मू – लेह – कुरुक्षेत्र (सड़क यात्रा)  18 से 30 जून 2025  शुल्क ₹26,000  चौथा जम्मू – लेह – जम्मू (सड़क यात्रा)  तारीख: 18 से 30 जून 2025  शुल्क: ₹26,000 है । इन चारों मार्गों पर विभिन्न भ्रमण स्थलों की सैर भी शामिल की गई है जिसमें मनाली, अटल टनल, सिसु  गांव केलांग, बारालाचा, टंगलंग ला, सरचू , पैंगोंग झील(स्वयं के खर्च पर ), कारगिल, श्रीनगर डल झील श्रीनगर के सभी प्रमुख स्थल, कैलाश की ओर मार्च, आदि स्थलों को शामिल किया गया है।  साथ ही सिंधु  नदी के तट पर पूजा अर्चना एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है ।
यात्रा के दौरान भोजन , ट्रांसपोर्ट और रहने की व्यवस्था समिति द्वारा की जाती है।  विस्तृत जानकारी एवं फार्म के लिए हीरा मोटवानी से संपर्क किया जा सकता है। यात्रा पूर्व  निश्चित कार्यक्रमों के अनुसार अभी तक प्रस्तावित है, परंतु समय अनुसार आवश्यकता पड़ने पर इसमें परिवर्तन एवं स्थगन की संभावना बन सकती है। आइए पावन सिंधु दर्शन यात्रा का हिस्सा बनें और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें!
हीरा मोटवानी
Author: हीरा मोटवानी

frontfacenews@gmail.com

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल