कोर्ट फीस टिकट की कालाबाजारी पर नकेल
आईटीपीए के प्रयासों से सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ,आयकर कार्यालय, राज्य कर कार्यालय में वितरित होंगी टिकट
रायगढ़। इन दिनों कोर्ट फीस टिकट का कृत्रिम अभाव बनाकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है । जिसके कारण रायगढ़ के अधिवक्ता गण मजबूरी में कोर्ट फीस टिकट को दुगने तिगुने दाम में खरीद रहे हैं । कमोबेश यही स्थिति आयकर एवं राज्य कर कार्यालय में भी देखी जा रही है ।

जिसे संज्ञान में लेते हुए इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने रायगढ़ जिलाध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या के बारे में बताया। संवेदनशील जिलाध्यक्ष ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायगढ़ कोषालय अधिकारी को इस समस्या के समाधान के लिए निर्देश देते हुए आवश्यक टिकट आईटीपीए को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आईटीपीए सचिव हीरा मोटवानी ने बताया कि हमें एक ,दो ,पांच, के टिकट पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हुए हैं। जिसमें से पाँच के टिकट अभी कम थे तो जितने टिकट उपलब्ध हो पाए वह हमें प्रदान कर दिए गए हैं । बाकी दूसरी खेप आने पर और टिकट दे दिए जाएंगे लेकिन एक, दो के टिकट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन आगामी सोमवार जिला अधिवक्ता संघ ,आयकर कार्यालय एवं राज्य कर कार्यालय में इस टिकट का वितरण करेगा।
सभी अधिवक्ता एवं सी.ए साथियों से आग्रह है कि वह दोपहर 2.00 बजे से 3.00 के बीच जिला अधिवक्ता संघ में आकर अपनी आवश्यकता अनुसार बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क टिकट खरीद कर सकते हैं साथ ही 3:00 बजे से 4:00 बजे और 4:00 से 5:00 तक क्रमशः आयकर कार्यालय एवं राज्य कर कार्यालय में भी इसी प्रकार टिकट का वितरण किया जाएगा। इसमें आम जनता भी जिन्हें जरूरत पड़ती हो वह भी जाकर खरीद सकते हैं । रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को संज्ञान में लिया है और आने वाले दिनों में ऐसे कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं कोषालय अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।आईटीपीए ने कहा है कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी किए जाएंगे।
Author: हीरा मोटवानी
frontfacenews@gmail.com



