FRONT FACE News
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री 

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री

रायगढ़ । विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में विधायकों के साथ मीटिंग के बाद इसका ऐलान किया गया है।

विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। सन 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।

1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। 2004 में 14 वीं लोकसभा  2009 में 15 वींलोकसभा 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने।

इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। भाजपा ने उन्हें 2020 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया । पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया।

इस बार इनके लिए चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि विष्णुदेव साय भाजपा के कार्यकर्ता रहे, नेता हैं. सासंद-विधायक, प्रदेश अध्यक्ष रहे. और, जनता से वादा किया – ‘आप इनको विधायक बना दो. बाद में बड़ा आदमी बनाने का काम हम करेंगे.’

जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बने विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर अविभाजित रायगढ़ में जश्न का माहौल है दोनों ही जिलों में लोगों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को बधाई देते हुए उनके मुख्यमंत्री घोषित होने की खुशियां मनाई ।

साभार https://en.wikipedia.org/wiki/Vishnudeo_Sai#:~:text=Vishnudeo%20Sai%20(born%2021%20February,Steel%20in%20First%20Modi%20ministry

Front Face News
Author: Front Face News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

[espro-slider id=160]

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल

× How can I help you?