रंग बच्चों को सकारात्मक और सृजन के विचार प्रदान करते हैं-सुजीत विश्वास

रंग बच्चों को सकारात्मक और सृजन के विचार प्रदान करते हैं-सुजीत विश्वास
रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ स्टील सिटी एवं मोटवानी फिनसर्व के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए  लगभग 1200 बच्चों ने अपने सपनों और कल्पना को रंगों के माध्यम से ड्राइंग शीट उकेर कर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। रविवार को स्थानीय कमला नेहरू उद्यान में सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुई इस चित्रकला प्रतियोगिता तीन कैटेगीरी में आयोजित थी।
मोटवानी फिनसर्व के संचालक जवाहर मोटवानी ,मानिक मोटवानी और चंदन मोटवानी ने कहा प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम की प्रेरणा उन्हें अपने पिता स्व.एल सी  मोटवानी से मिली है वे अक्सर बच्चों के कार्यक्रम आयोजित करते थे। बच्चे स्वयं में ही ईश्वर के वे अद्भुत रंग है जिनसे आने वाले  भविष्य की रचना होती है। यह कार्यक्रम न केवल प्रशंसनीय है बल्कि अनुकरणीय है।  उन्होंने बच्चों को बधाई दी और रोटरी क्लब को इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम संयोजक प्रीतपाल टुटेजा  ने कहा कि अल्प समय में  ही सभी स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों को  इस कार्यक्रम की जानकारी दी और प्रतिभागी यहां पर उपस्थित हुए जिसके लिए वह स्कूल प्रबंधन के आभारी हैं।  मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी सुजीत विश्वास ने उपस्थित सभी बच्चों ,परिजनों ,अतिथियों ,सदस्यों एवं प्रायोजकों  को आज के सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि रंग बच्चों को सकारात्मक सृजन के विचार प्रदान करते हैं।  बच्चों की बढ़ती उपस्थिति देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष बच्चों की संख्या बढ़ रही है जो इस कार्यक्रम के सफलता की कहानी स्वयं कह रही है ।
सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने सेल्फी पॉइंट पर बहुत खुशी से बड़ी संख्या में सेल्फी लेते हुए इस पूरे आयोजन का आनंद लिया इस अवसर पर  बच्चों तथा अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था मोटवानी फिनसर्व की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। जिन बच्चों को सहभागिता सर्टिफिकेट नहीं मिला है उन्हें इस रविवार से  एक संग्रहणीय प्रमाण पत्र मोटवानी फिनसर्व के सौजन्य से उनके कार्यालय से प्रदान किया जाएगा, इस कार्यक्रम में रोटरी के सभी सदस्यों ने  सक्रिय योगदान दिया।
Front Face News
Author: Front Face News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

[espro-slider id=160]

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल