नया रूप और नया आकार लेता हमारा रायगढ़

प्रिय पाठकों  रायगढ़ का सफरनामा की दूसरी किस्त में आपका स्वागत है।  मुझे यह सुनकर अच्छा लगा कि लोगों को यह कॉलम  पसंद आया कुछ मित्रों ने सुझाव भी दिए ,,,,,,, आपका आभारी हूं ,,,,,,,,,आईये शुरू करते हैं रायगढ़ का सफरनामा..

नया रूप और नया आकार लेता हमारा रायगढ़

नगर विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जब भी रायगढ़ में होते हैं सुबह से ही विकास कार्यों का जायजा लेने निकल पड़ते हैं। इससे उनकी मेहनत, लगन, कुछ कर गुजरने की तमन्ना और अपने विधायकी काल को यादगार बनाए रखने की कवायद स्पष्ट दिखती है। उनका यह प्रयास सराहनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय है हर जनप्रतिनिधि को उनसे यह बात सीखनी चाहिए कि आप जिस कार्य के पीछे लग जाएं उसे संपन्न करा कर ही दम लें। वैसे भी जब आपको कुर्सी मिलती है तो आप जनप्रतिनिधि होते हैं और हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र की देखरेख करता रहे।

हो सकता है कि कुछ लोगों कि राय हो कि छोटे-छोटे कार्य छोड़कर केवल चार- छै बड़े कार्यो को पूरा करने का क्या अर्थ है। मैं यह मानता हूं कि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों की उम्मीद रहती है, आशा रहती है परंतु यदि इसे दूसरे नजरिए से देखें की । हर व्यक्ति के अधिकार और कार्य क्षेत्र अलग-अलग होते हैं यदि विधायक और मंत्री नल, नाली, सफाई, ट्रैफिक, बिजली, पानी, की तरफ ध्यान देंगे तो फिर नगर सरकार क्या करेगी फिर जिला प्रशासन क्या करेगा। आप पार्षद का काम मंत्री से चाहते हैं ,आप महापौर का काम मुख्यमंत्री से चाहते हैं। और यह भी मत भूलिए कि आपके  विधायक छत्तीसगढ़ सरकार के एक महत्वपूर्ण मंत्री पद पर है जिनके लिए पूरा प्रदेश कार्यक्षेत्र है।  एक बार के लिए भूल जाइए कि किसको क्या फायदा मिल रहा है आप यह देखिए रायगढ़ के इतिहास में से यदि दानवीर सेठ किरोड़ीमल जी का नाम हटा दिया जाये तो रायगढ़ में कुछ नहीं बचता था परंतु धीरे-धीरे औद्योगीकी करण के बाद तो नया काम भले ही ऊंट के मुंह में जीरा था पर हमें वह भी अधिक दिखता था ।

जब से चौधरी जी आए हैं तब से जितने बड़े कार्य हो रहे हैं वह कभी वर्षों के सपना हुआ करते थे लेकिन आज  महीनों में आकार ले रहे हैं। यदि हम मरीन ड्राइव की बात करें तो इस पर हमारे शहर के लोग चलेंगे, यदि नालंदा का जिक्र करें तो इसमें हमारे जिले के बच्चे पढेंगे , अंतरराज्यीय बस अड्डे की सुविधा का लाभ हमारे शहर वासियों को मिलेगा,  सिंदूर पार्क , रामपुर नगर वन सहित विभिन्न ऑक्सीजोन की बात करें तो उसका आनंद हम ही लेंगे । प्रधानमंत्री आवास योजना में बसने वाले हमारे जिले के ही निवासी हैं विभिन्न समुदायों को सामुदायिक भवन हमारे ही भाई बंधु उपयोग करेंगे।

 

हम इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो केवल एक गांधी बाग के नाम से अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के सामने एक लंबी पट्टी हुआ करती थी जिसे पिछली सरकार ने निजी हाथों को बेच दिया यदि वे चाहते तो उसे फिर से नया कलेवर दे सकते थे। एसा नहीं है कि पहले कोई काम ही नहीं हुए यदि हम याद करें तो कलेक्टर डीपी तिवारी  के कार्यकाल में बना कमला नेहरू उद्यान उसके बाद के कई कलेक्टरों के रुचि लेने के कारण  एकमात्र उद्यान है जिसमें लोग जाकर सुकून की सांस लेते हैं हालांकि उसके बाद अभी कुछ वर्षों पहले प्रेम नगर उद्यान फेस 1 प्रेम नगर उद्यान फेस 2 गुलाब बाड़ी जो छोटी हुआ करती थी आज की तारीख में गुलाब गार्डन के नाम से वृहद रूप में हमारे सामने है।  सर्किट हाउस रोड पर बना एक सुंदर पार्क और दो तालाबों श्री गणेश तालाब और श्री निकले महादेव मंदिर वाला तालाब विकसित हुआ तो हम आज उसका लाभ ले रहे हैं।मेडिकल कॉलेज हमारे ही काम आ रहा है ।

इसलिए  यदि हम इन प्रयासों को लंबे समय के लिए विकास के चश्मे से देखें तो आगे चलकर यह दौर भी इतिहास के सुनहरे पन्नों  में दर्ज होगा।  मैं इसमें उन सभी मित्रों से सहमत हूं जो चाहते हैं कि छोटे-छोटे काम भी होते रहे यदि आप देखें तो जो छोटे-छोटे काम हमारी नजर में आते हैं वह वास्तव में एक रूटीन व्यवस्था के काम है निश्चय ही इसमें कुछ कमजोरी है पर यह ना भूले की नगर सरकार भी आपकी अपनी है हमने ही उसे चुना है इसलिए अपने नजरिए को सकारात्मक रूप दीजिए और अपने शहर को नए कलेवर और नए आकार नए रंग रूप में देखकर खुश होइये । 

तीन बड़े काम ,,,,,,,,,पहला रायगढ़ का अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन, दूसरा रायगढ़ का प्रस्तावित एयरपोर्ट, तीसरा जो सबसे महत्वपूर्ण है हमारी आस्था का प्रतीक श्री बजरंगबली जी का भव्य मंदिर जो गजमार पहाड़ी पर अपने नए रूप में आने को तैयार हो रहा है. उन्हें देखिए और आनंदित होइये कि आप रायगढ़ में है……

चलते चलते …….. फ्रंट फेस न्यूज़ शासन प्रशासन के अच्छे कार्यों की सराहना कर रहा है तो ऐसे कार्य जिसे जनता को थोड़ी सी भी तकलीफ पहुंच रही है।  उसे शासन और प्रशासन के संज्ञान में लाना हमारा कर्तव्य है हम आपकी छोटी बड़ी सभी परेशानियों को अपनी इसी कलम से आवाज देंगे मुझे आशा है यह अंक भी आपको पसंद आएगा।

हीरा मोटवानी
Author: हीरा मोटवानी

frontfacenews@gmail.com

Share this post:

खबरें और भी हैं...

[espro-slider id=160]

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold Price


Gold price by GoldBroker.com

राशिफल